फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने निगला जहर, हालत गंभीर

Tue, 05 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां उसकी हालत गंभीर होने कारण अग्रोहा से रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


गांव जांडली खुर्द निवासी 24 वर्षीय मुकेश कुमार का गांव की ही एक विवाहिता के साथ लंबे समय से प्रेम -प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण मुकेश उक्त विवाहिता को दोनों बच्चों के साथ करीब पांच महीने पहले जांडली खुर्द से भगाकर ले गया था।

करीब एक सप्ताह पहले उपरोक्त विवाहिता मुकेश को छोड़कर दोनों बच्चों सहित अपने पति के पास जांडली खुर्द आ गई थी। महिला व बच्चों के लापता होने पर गुमशुदगी का मामला भूना पुलिस में कई महीने पहले दर्ज था।
विज्ञापन


जिसको लेकर पुलिस ने महिला को बच्चों सहित न्यायालय में 164 ब्यान दर्ज करवाए थे। जहां पर विवाहिता ने अपने पति के साथ जांडली खुर्द में जाने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन


जिससे उसका प्रेमी मुकेश कुमार मानसिक संतुलन खो बैठा तथा उसने सोमवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है।


थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के ब्यान लेने की कोशिश की लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण वह बोल नहीं सका। पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें