फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के नीचे आने से वृद्ध महिला की मौत

Tue, 05 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बस स्टैंड पर यात्रियों तथा शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने वृद्ध महिला की पहचान के लिए अथक प्रयास किए पर पता नहीं चला है। पुलिस ने वृद्ध महिला के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना से फतेहाबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर बाद कैथल से सिरसा जा रही हरियाणा रोडवेज की बस के पिछले टायरों के नीचे भूना बस स्टैंड पर एक वृद्ध महिला आ गई।

जिससे वह खून से लथपथ हालत में वहीं पर दम तोड़ दी। यात्रियों ने तुरंत घायल वृद्ध महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस बीट इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि महिला की आयु करीब 65 से 70 वर्ष के बीच में लग रही है। पुलिस ने पहचान के लिए शव गृह फतेहाबाद में सुरक्षित रखा गया है। जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें