फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जूस पीकर जा रहे युवक पर तलवारों से हमला, बचाव के लिए घुसा डाकघर में

Tue, 26 Oct 2021 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद

सार

फतेहाबाद के मॉडल टाउन में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। युवक पर आरोपियों ने रंजिश के चलते तलवारों से हमला किया। आरोपी को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोपी उस पर पहले भी हमला कर चुके हैं। अभी युवक ने बयान नहीं दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में हमले में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के मॉडल टाउन में कुछ हथियारबंद युवकों ने एक युवक को घेर लिया और उस पर तलवारों से हमला कर दिया। युवक बचाव के लिए डाकघर में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने वहां भी पीछा करते हुए उसको गिरा लिया। युवकों के पास अन्य हथियार भी थे, जिनसे हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात के चलते एक बार मौके पर हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। मामले के मुताबिक कबीर बस्ती निवासी राजेश ने बताया कि वह मॉडल टाउन में जूस पीने आया था और वापस घर जाने लगा तो 8-10 युवक तलवारें आदि लेकर आ गए और पीछे से हमला कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-थाने को घेरकर बैठे किसानः चढूनी ने लगाया पुलिस पर किसानों को पीटने व पगड़ी उतारने का आरोप, केस दर्ज कराने की मांग

डाकघर में बिखर गया खून
युवक बचने के लिए डाकखाने में घुसा, तो आरोपी वहां भी उसके पीछे आ गए और उसे नीचे गिरा लिया। आरोप है कि रोहित, दांगी, माथा, अमन, दीपक, बांधा, कालू व 4-5 अन्य युवकों ने उस पर हमला किया है। युवकों से उसकी पुरानी रंजिश है और इससे पहले उस पर अनाज मंडी में भी हमला किया गया था और मंगलवार को फिर हमला कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। युवक को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हमले के कारण डाकघर में कई जगह खून बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अंबाला: नारायणगढ़ में अंतरराज्जीय चोर गिरोह के दो बदमाशों को भेजा जेल, आठ ट्रैक्टर किए बरामद

मॉडल टाउन में युवक पर हमला हुआ है, उसको सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया था। यहां से वह उपचार करवाकर चला गया। अभी बयान नहीं दिए हैं। दो पक्षों में रंजिश चल रही है, इसके चलते हमला किया गया है। पहले भी मॉडल टाउन में युवक पर हमला हुआ था और उसका वीडियो वायरल हुआ था।
-महेंद्र कुमार, प्रभारी, बस स्टैंड चौकी
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें