भट्टूकलां गांव के जोहड़ में डूबे व्यक्ति को खोजते गोताखोर। संवाद
भट्टू कलां। गांव भट्टूकलां में वीरवार को एक युवक गांव के जोहड़ में डूब गया। सूचना मिलते ही आसपास के अनेकों लोग जोहड़ पर इक्कट्ठे होकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास करने के बावजूद भी व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया। इस पर गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों की टीम युवक को खोजने के लिए जोहड़ में खोजबीन का प्रयास शुरू किया। शाम तक गोताखोरों की टीम युवक को तलाश करने में जुटी हुई थी। जोहड़ के किनारे चप्पल भी बरामद हुई हैं।
कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को जोहड़ में डूबते हुए व्यक्ति के हाथ ऊपर देखे और आसपास के लोगों को जानकारी दी। जिस पर भट्टूकलां की गोशाला से रस्सा लाकर जोहड़ से डूबते व्यक्ति को निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक व्यक्ति जोहड़ में डूब चुका था। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 व फायर ब्रिगेड की टीम व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पंहुचकर खोजबीन जारी है।