फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लघु सचिवालय में लाइट जाने से 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही महिला

Mon, 28 Jul 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघुसचिवालय में लिफ्ट में फंसी महिला को बाहर निकालते हुए कर्मचारीस्त्रोत सोशल मी
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के प्रथम खंड में सोमवार दोपहर को बिजली सप्लाई बंद होने से चाय देने गई महिला लिफ्ट में फंस गई। महिला करीब 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही।
विज्ञापन

इमरजेंसी अलार्म बजने के बाद मौके पर कर्मचारी पहुंचे और मैनुअल तरीके से लिफ्ट को खोलकर महिला को बाहर निकाला गया। महिला बाहर निकली तो कई देर तक डरी-सहमी रही। लघु सचिवालय में कैंटीन में काम करने वाली महिला सुनीता ने बताया कि वह चाय देने के लिए तृतीय खंड में गई थी।
सुनीता ने बताया कि चाय देने के बाद जब वह लिफ्ट से नीचे आने लगी तो अचानक से बंद हो गई। उसने शोर मचाया लेकिन किसी ने नहीं सुना। इस पर उसने लिफ्ट का अलार्म बजाया। जिसे सुनकर कर्मचारी वहां पहुंचे और मैनुअल तरीके से लिफ्ट खोलकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

-
शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम से पहले हुई घटना
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का सोमवार को डीपीआरसी हॉल में कार्यक्रम था। उनके कार्यक्रम में आने से पहले ये घटना हुई। नाम न छापने की शर्त पर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि लिफ्ट में हमेशा दिक्कत रहती है। यह कई बार बीच में बंद हो जाती है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लिफ्ट पहले भी कई बार बंद हो चुकी है। जब तक अधिकारी खुद नहीं फंसते तब तक ठीक नहीं करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें