फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 16 Feb 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के दुर्गा मंदिर में ​शिवलिंग पर जला​​भिषेक करतीं महिलाएं। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। महाशिवरात्रि पर रविवार को शहर के श्रद्धालुओं में भक्ति भाव नजर आया। सुबह से ही शहर के दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। रविवार का अवकाश होने के कारण सुबह चार बजे से ही लोग शिवालयों में पहुंचने शुरू हो गए। इससे दिन भर मंदिर में रौनक रही।
विज्ञापन

रविवार को श्रद्धालु हाथों में जल, दूध, बेलपत्र और फल-फूल लिए श्रद्धालु मंदिर में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रमुख मंदिरों में कमेटी की ओर से व्यवस्था की गई थी।
इस दौरान मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। दुर्गा मंदिर के पुजारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि फाल्गुन माह की शिवरात्रि पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की मनोकामना मांगती है।
विज्ञापन

भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ को रिझाया। भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत और बेर चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण का वर मांगा। मंदिरों में पंडितों ने विशेष रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने व्रत रखकर सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की, तो वहीं युवाओं में भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें