बुधवार सुबह व्हट्सएप ग्रुप में एक मेसेज वायरल हुआ कि बीघड़ रोड पर स्थित गुरु तेग बहादुर स्कूल के पाए एक मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक बच्चे का अपहरण कर लिया है। बच्चे को अपहरण करके बीघड़ की तरफ ले गए। व्हटसएप पर मेसेज मिलने पर फतेहाबाद सदर व शहर पुलिस ने कई जगह पर नाकाबंदी करके जांच की। वहीं घटनास्थल का भी निरीक्षण किया लेकिन कहीं पर सबूत नहीं मिला। वहीं वायरल मेसेज के अनुसार बताया गया है कि बच्चे को अपहरण करते हुए एक बीघड़ की युवती ने देखा जो फतेहाबाद से अपने गांव जा रही थी। छोटे बच्चे को मोटरसाइकिल पर आए युवक जबरदस्ती ले गए। पुलिस ने युवती को बुलाकर पूछताछ की लेकिन बच्चे के गुम होने बारे दोनों थानों कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं वायरल मेसेज में एक मोबाइल नंबर दिया हुआ है जो मताना के युवक का है। युवक के अनुसार उनका फार्म डीएवी स्कूल के पास स्थित है। बीघड़ की युवती के आधार पर व्हटसएप सूचना वायरल की गई है। हालांकि अभी तक कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया।
व्हटसएप पर सूचना आने के साथ फोन भी आया था। जिसके आधार पर हम तुरंत दो गाड़ियों को लेकर बीघड़ गए। वहीं कई लोगों से पूछताछ की। लेकिन अपहरण के प्रमाण नहीं मिले। न ही किसी ने पुलिस को अपने बच्चे की गुमशुदगी या अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। फिर भी पुलिस जांच कर रही है। - सुखदेव सिंह, एसएचओ, सदर थाना, फतेहाबाद।