फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पैदल जा रहे सब्जी विक्रेता को तेज रफ्तार वाहन चालक ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 03 Jan 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शाम लाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो 19
विज्ञापन

- घटना के बाद वाहन चालक मौके से हुआ फरार
संवाद न्यूज एजेंसी

कुलां। कुलां-जाखल मुख्य मार्ग पर गांव धारसूल के बस स्टैंड के समीप पैदल जा रहे शख्स को पीछे से तेज रफ्तार वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शख्स सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
वहीं आरोपी वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल शख्स को गंभीर अवस्था में टोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ कुलां पुलिस चौकी में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव धारसूल कलां निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके 55 वर्षीय पिता शाम लाल की कुलां में सब्जी की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पैदल ही घर से कुलां स्थित दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वो धारसूल बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर कुलां चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें