फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 33 वर्षों से हर रविवार को लग रहा है पुराने ट्रैक्टरों का मेला, 100 से अधिक की होती है बिक्री

Sun, 19 Oct 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के ऑटो मार्केट के मेले में बिक्री के लिए पहुंचे ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के भूना मोड़ पर वर्ष 1992 से हर सप्ताह के रविवार को ट्रैक्टर मेला लगता हैं। 33 साल से लग रहे इस मेले में करीब 1000 से अधिक ट्रैक्टर खरीद बेच के लिए आते हैं। इनमें से 80 से 100 के बीच ट्रैक्टरों की बिक्री होती है।
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल मार्केट में लग रहे इस मेले में पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से किसान व व्यापारी के ट्रैक्टर लेने पहुंचते हैं। इस बार दिवाली के अवसर पर मेले में ट्रैक्टरों की संख्या ज्यादा रही। इस रविवार को 1540 ट्रैक्टर आए। इनमें अलग-अलग कंपनियों महिंद्रा, स्वराज, सोनालिका, न्यू हॉलैंड, जॉन डियर, एस्कॉर्ट्स, फार्मट्रैक, फोर्ड, मैसी, एचएमटी और स्कोर्ट आदि के ट्रैक्टर आकर्षण का केंद्र रहे। किसान अपने ट्रैक्टरों को सजाकर लाए थे।

ट्रैक्टर मेले में दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। किसान ट्रैक्टर की इंजन आवाज सुनकर उसकी हालत परख रहा था, तो कोई कीमत पर मोलभाव करता दिखा। मेले में ट्रैक्टरों की कीमत 80,000 से 6 लाख तक के बीच रही। कुछ किसान पुराने ट्रैक्टर बेचकर नया खरीदने की योजना बना रहे थे, जबकि कई किसानों ने अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से पुराना ट्रैक्टर पसंद किया।
विज्ञापन




-



फतेहाबाद का भूना मोड़ का मेला किसानों के लिए बहुत सुविधाजनक है। न कोई एजेंट, न कोई झंझट सीधे किसान से किसान का सौदा होता है। एक ही दिन में ट्रैक्टर बिक भी जाता है और खरीद भी लिया जाता है। इससे किसानों को काफी सुविधा मिल रही है।

-चांदी राम किसान।

-



ऑटो मार्केट में हर रविवार को ट्रैक्टर का मेला लगता है। इसमें स्पेयर पार्ट्स की दुकानें, इंजनों के मिस्त्री और ऑयल डीलर भी मौजूद रहते। डीलर ट्रैक्टरों की असल हालत का अंदाजा लगाकर उचित कीमत तय करते हैं।
विज्ञापन


-राधेश्याम, ट्रैक्टर व्यापारी ऑटो मार्केट फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें