फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बीच बाजार पराली से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Mon, 25 Nov 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव ​​भिरड़ाना में पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में रविवार देर शाम पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। जिस समय पराली में आग लगी तब ट्रैक्टर-ट्रॉली भिरड़ना के बाजार से गुजर रही थी। वहीं चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए और आग की परवाह न किए बिना ट्रैक्टर को बाजार से तेजी से निकालते हुए खाली जगह पर ले गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

हालांकि चालक ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग नहीं कर पाया जिससे उसका काफी नुकसान हो गया। गांव भिरड़ाना निवासी राकेश ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर अपना घर का गुजारा चलाता है। रविवार दोपहर को उसने गांव भूथनकलां के खेतों से पराली की गांठें लोड की थी और भिरड़ाना होते हुए पराली स्टॉक की जगह पर गांठें ले जा रहा था।
जब वह भिरड़ाना के बाजार से गुजर रहा था तो ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की तार से निकली चिंगारियों से गांठों ने आग पकड़ ली। आग अभी शुरू ही हुई थी, लेकिन बाजार होने के चलते चालक राकेश ने अपने ट्रैक्टर और ट्रॉली को बचाने की फिक्र न करते हुए ट्रैक्टर को वहां तेजी से निकालना शुरू कर दिया। जिस कारण आग वाहन में फैलती चली गई। उसके लिए राकेश ने उस समय बाजार को बचाना जरूरी समझा और खाली खेतों में जाकर ट्रैक्टर को रोका। जब तक ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकता तब तक आग काफी तेज हो चुकी थी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली आग से पूरी तरह से नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें