फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सम्राट होटल में शीशा तोड़ घुस गया चोर, वारदात कैमरे में कैद

Tue, 05 May 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
विज्ञापन
टोहाना। हिसार रोड स्थित सम्राट होटल में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे चोरी हो गई। चोर होटल के पीछे का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और गल्ले, मंदिर व गोशाला की गुल्लक से नकदी चुरा ले गया।
विज्ञापन


होटल मालिक गौरव पाहवा ने बताया कि रात को वह घर चले गए थे। सुबह आकर देखा तो पीछे का शीशा टूटा मिला। शक होने पर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो सुबह साढ़े 4 बजे एक व्यक्ति होटल में घुसता दिखाई दिया।

आरोपी ने मंदिर में रखी नकदी, गल्ले में रखे रुपये और कृष्ण गोशाला की गुल्लक से करीब 9 से 10 हजार रुपये चुरा लिए। गौरव ने कहा कि सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि आरोपी तीनों जगहों से पैसे निकालकर ले गया। पीड़ित ने होटल में चोरी की शिकायत शहर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें