फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने अवैध रूप से बने मंदिर गिराया

Thu, 08 May 2014 12:02 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी तहसील चौक में अवैध रूप से बने एक मंदिर को नगर परिषद ने बुधवार को गिरा दिया। मंदिर गिराते समय मंदिर बनाने वाला व्यक्ति अपने परिवार सहित छत पर चढ़ गया और पुलिस व अधिकारियों पर पथराव करने लगा।
विज्ञापन


तब पुलिस के कर्मचारी छत पर पहुंचे और आरोपी की जमकर धुनाई की। पुलिस ने परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई।

       पुरानी तहसील चौक की एक गली में अमर सिंह बिल्ला ने नगर परिषद की जगह पर अवैध कब्जा करके साईं बाबा का मंदिर बना लिया। गली में ही सुखविंद्र का भी घर है। दोनों में मंदिर को लेकर विवाद चल रहा था। मंदिर के अवैध निर्माण को लेकर सुखविंद्र इत्यादि ने अदालत में याचिका भी दायर की थी।
विज्ञापन


15 दिन पूर्व नगर परिषद के अधिकारी मंदिर को गिराने गए थे लेकिन अमर सिंह बिल्ला ने अदालत के स्टे ऑर्डर दिखा दिए। इस पर अधिकारी वापस लौट आए थे। तीन दिन पूर्व अदालत ने स्टे को खारिज कर दिया। उपायुक्त ने कब्जा हटाने के निर्देश देते हुए तहसीलदार दर्शन सिंह को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया।

बुधवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार, मजिस्ट्रेट तहसीलदार दर्शन सिंह व एमई हरिकृष्ण शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों की मदद से मंदिर गिरा दिया। मजदूरों ने मंदिर की छत, दिवारें गिरा दीं। जब कब्जा हटाया जा रहा था तभी मंदिर का निर्माण करने वाले अमर सिंह बिल्ला, उसका भाई व उसकी पत्नी सरोज पड़ोस की छत पर चढ़ गए और पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों पर पथराव करने लगे।

इस पर पुलिस कर्मचारी भी भड़क गए और उन्होंने छत पर चढ़कर पूरे परिवार को घेर लिया और उनकी धुनाई की। पुलिसकर्मियों ने पथराव करने वाले लोगों पर लाठियां भांजी और उन्हें हिरासत में ले लिया। तहसीलदार मजिस्ट्रेट दर्शन सिंह ने पथराव करने वाले परिवार की लिखित शिकायत थाने में दी है।

पुलिस ने तीनों पर सरकारी काम में बाधा डालने व पथराव करने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें