फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अविश्वास की लकीर, बैठक जल्द बुलाने की मांग

Fri, 12 Jun 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना की कुर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कई पार्षदों ने शुक्रवार को पार्षद गुरप्रीत गोपी व सतपाल सिंह के नेतृत्व में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षदों गुरप्रीत गोपी व सतपाल सिंह का आरोप है कि वर्तमान अध्यक्ष प्रीति खन्ना नगर पालिका के प्रशासन को प्रभावी रूप से संचालित करने में असमर्थ रही हैं। इसके कारण शहर में विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पार्षदों ने नियमानुसार विशेष बैठक बुलाकर मतदान प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है।
पार्षद वार्ड 14 गुरप्रीत और पार्षद वार्ड 12 सतपाल सिंह लाडवाल ने उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को 2 जून को प्रस्ताव सौंपा था। उपायुक्त द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की तारीख निर्धारित न करने के कारण शुक्रवार को पार्षद गुरप्रीत गोपी के नेतृत्व में अन्य पार्षद फिर से जिला उपायुक्त से मिले। पार्षदों ने मांग की और जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव की तारीख निर्धारित की जाए। गुरप्रीत ने बताया कि उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि उनके पहले दिए गए ज्ञापन के बाद अतिरिक्त उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव के लिए निर्देशित कर दिया गया है और जल्द ही तारीख निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से भी मिले थे 14 पार्षद
पार्षद मुख्यमंत्री सैनी से भी चंडीगढ़ में मिले थे। जहां उन्होंने चेयरपर्सन के चलते विकास कार्य में बाधा होने की बात दोहराई थी। वार्ड 14 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी ने कहा कि इस पर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में अड़चन न आने देने और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वार्ड-1 की सुमन, वार्ड-3 के अजमेर सिंह, वार्ड-5 की हरजन कौर, वार्ड-6 के हैप्पी सिंह, वार्ड-8 के पार्षद, वार्ड-9 के धीरज कुमार, वार्ड-10 के अजय गुप्ता, वार्ड-12 के सतपाल सिंह लाडवाल, वार्ड-13 की नीरू बाला, वार्ड-14 के गुरप्रीत, वार्ड-15 के सुरविंद्र सिंह, वार्ड-16 के गौरव शर्मा तथा वार्ड-17 के जोगिंद्र कुमार समेत कुल 14 पार्षदों के हस्ताक्षर ज्ञापन में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें