रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय में 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों के नए वोट बनवाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. विरेंद्र कुमार ने की।
चुनावी साक्षरता क्लब के प्रभारी प्रो. कृष्ण लाल ने विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में रहने वाला 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का भारतीय नागरिक सामान्य मतदाता के रूप में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाकर मतदान कर सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि जिनकी आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है और अभी तक उनका वोट नहीं बना है वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करें। विशेष कैंप में 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों ने अपने वोट बनवाने के लिए पंजीकरण करवाया।