फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बस स्टैंड में निगरानी के लिए पुलिस के लिए बना कमरा, लेकिन लटका ताला

Mon, 25 Nov 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार रोड पर ​स्थित बस स्टैंड परिसर में बनी पुलिस चौकी पर लटका ताला।
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा शहर से पांच किलोमीटर दूर हिसार रोड पर प्रदेश का पहला चार मंजिला बस स्टैंड बनाया गया है। बस स्टैंड को शुरू हुए दो साल से अधिक का समय हो गया है, मगर इस चार मंजिला बस स्टैंड में सुरक्षा संबंधित कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश के हर बस स्टैंड में सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकी होती है। फतेहाबाद के नए बस स्टैंड में पुलिस चौकी तो बनी हुई है, लेकिन उस पर हमेशा ताला लटका होता है। पुलिस विभाग की ओर वहां पर दो सालों से कोई भी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की गई है। बस स्टैंड परिसर में अगर कोई वारदात होती है तो बस स्टैंड से चार किलोमीटर दूर सेक्टर तीन में बनी हुडा चौकी से पुलिस कर्मचारी आते हैं।
शहर में बने पुराने बस स्टैंड के बाहर ही पुलिस चौकी थी। बस स्टैंड दूर जाने से वहां पर चौकी भी बंद होकर पुराने शहर थाने में चली गई। लेकिन हिसार रोड पर बने नए बस स्टैंड परिसर में पुलिस के द्वारा मिलने वाली कोई सुविधा वहां नहीं है।
विज्ञापन


बस स्टैंड परिसर में कई बार हो चुकी है वारदात
- शहर से चार किलोमीटर दूर बने बस स्टैंड परिसर में कई बार मारपीट व अन्य वारदात हो चुकी है। इसी साल रक्षा बंधन के त्योहार पर ई-रिक्शा चालकों के बीच चाकू से वार करने का मामला आया था। वहीं यात्री की जेब से पर्स व पैसे चोरी की कई वारदात हो चुकी है। यात्री दूसरे क्षेत्र के होने के चलते रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करवाते। वहीं रात के समय शरारती तत्व भी कई छोटी-छोटी वारदात अंजाम दे चुके हैं। वहीं रात के समय कई बार बसें यात्रियों को बस स्टैंड पर उतारकर चली जाती है। पुलिस कर्मचारी न होने से वहां पर यात्रियों में डर का भय रहता है।

रोडवेज प्रबंधन कई बार पुलिस को लिख चुका है तैनाती के लिए पत्र
- फतेहाबाद रोडवेज प्रशासन के द्वारा कई बार पुलिस विभाग को कर्मचारियों की तैनाती के लिए पत्र लिख जा चुका है। पुलिस चौकी के लिए परिसर में अलग से कमरा बना हुआ है। पुलिसकर्मी नहीं होने से उस पर हर समय ताला लटका रहता है।
-
रोडवेज की ओर से कई बार पुलिस विभाग को कर्मचारियों की तैनाती के लिए पत्र लिख चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी भी पुलिस कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई है। चौकी के लिए अलग से कमरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो, फतेहाबाद।
-
पुलिस कर्मचारियों की नियमित तैनाती के बारे में उच्च अधिकारियों से बात करके ही बता पाउंगा। वहीं बस स्टैंड पर हर समय पुलिस व पीसीआर की गश्त रहती है।
- जयपाल सिंह, डीएसपी मुख्यालय, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें