फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली निगम के कार्यालय में बनेगा 93 लाख रुपये की लागत से नया स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली निगम के कार्यालय में स्टोर रूम की क्षमता को बढ़ाए जाने के लिए नया स्टोर बनाया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। इस स्टोर रूम पर करीब 93 लाख रुपये की लागत आएगी। इस स्टोर रूम का दायरा, मौजूदा स्टोर रूम से बड़ा होगा और इसमें निगम का सामान रखने में झंझट नहीं होगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद के बिजली निगम के 132 केवी सब स्टेशन में मौजूदा स्टोर रूम काफी छोटा है और यह काफी पुराना भी है। जिसके चलते यहां पर पूरा सामान भी नहीं रखा जा पा रहा था। साथ ही कर्मचारियों को भी मशक्कत का सामना करना पड़ता था। अब इस स्टोर के साथ ही नए स्टोर रूम का निर्माण किया जाएगा। बिजली निगम की ओर से इसके लिए बकायदा टेंडर भी जारी कर दिया है, जो 24 नवंबर को खोला जाएगा। इस स्टोर रूम के साथ-साथ यहां पर फेंसिंग भी की जाएगी और दरवाजों के अलावा अंदर बैठने के लिए कुर्सियां व स्टोर में बिजली का सामान रखने के लिए रैक भी बनाए जाएंगे। निगम के अधिकारियों के अनुसार, 24 नवंबर को शाम को टेंडर खोला जाएगा, इसके बाद संबंधित एजेंसी को कार्य करने की अनुमति दे दी जाएगी।

कोट
फतेहाबाद के बिजली निगम कार्यालय में 93 लाख रुपये की लागत से स्टोर रूम का निर्माण किया जाएगा। यह स्टोर रूम पुराने वाले स्टोर रूम के साथ ही बिजली निगम कार्यालय में बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाए गए थे और 24 नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें