फतेहाबाद। शहर के पार्कों और मुख्य चौक में नगर परिषद सीमेंटेड बेंच रखवाने जा रही है। इसको लेकर नगर परिषद ने पिछले माह टेंडर जारी किया था। ये टेंडर नगर परिषद मंगलवार को खोलेगी। सोमवार तक बेंच को लेकर निविदा मांगी गई थी। नगर परिषद लंबे समय बाद मुख्य चौक और पार्कों में बेंच रखवाने जा रही है।
बेंचों को लेकर नगर परिषद ने करीब 4,23000 रुपये का एस्टीमेट बनाया है। अधिकारियों की माने तो बेंच सिर्फ मुख्य चौक और पार्कों में ही रखे जाएंगे। नगर परिषद द्वारा पहले वार्डों की अलग-अलग गलियों में आरसीसी बेंच रखवाए गए थे लेकिन इसको लेकर खींचतान रही थी। नगर परिषद की पहले हुई हाउस बैठक में पार्षद बेंच रखने की मांग कर चुके हैं। लेकिन इस दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमण होने का हवाला देकर मना कर दिया था। लेकिन अभी टेंडर में सिर्फ पार्क और मुख्य चौक का ही हवाला दिया गया है।कोट
शहर के मुख्य चौक और पार्कों में जरूरत अनुसार आरसीसी बेंच रखे जाएंगे ताकि लोग बैठकर आराम कर सकें। ये टेंडर नियम अनुसार 21 नवंबर को खोला जाना है।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद