फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गुरुनानकपुरा में कल निकाली जाएगी नशे के खिलाफ यात्रा

Thu, 08 Jan 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में नशे के खिलाफ अभियान चला रही महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट नशा तस्करी का गढ़ बन चुके गुरुनानकपुरा मोहल्ले में 10 जनवरी को नशे के खिलाफ जागरूकता यात्रा निकालेगी। ट्रस्ट ने इसके लिए वीरवार को जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर इस यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह के नेतृत्व में निकाली जाने वाली इस यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भवानी सिंह ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में 21 नवंबर 2025 से नशे के विरुद्ध जागरूकता यात्रा एक यात्रा नशे के खिलाफ शुरू की गई थी। इसे एसपी सिद्धांत जैन ने ही रवाना किया था।
यह यात्रा जिले के गांवों में प्रत्येक घर तक पहुंचकर मेरा परिवार-नशामुक्त परिवार अभियान को आगे बढ़ाकर युवाओं को जागरूक कर रही है। ट्रस्ट सदस्य अब तक हिजरावां खुर्द, हिजरावां कलां, अयाल्की आदि गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर चुके हैं।
विज्ञापन

भवानी सिंह ने बताया कि अभियान के अगले चरण के तहत गुरुनानकपुरा मोहल्ला को चुना गया है। 10 जनवरी को यह यात्रा रतिया रोड स्थित एसबीआई के सामने से शुरू होगी और गुरुनानकपुरा मोहल्ले में घर-घर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें