फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिता का दोस्त बनकर युवती से 37 हजार रुपये की ठगी

Mon, 02 Sep 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के कैंची चौक निवासी एक युवती के साथ पिता का दोस्त बनकर हजारों रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अलका ने बताया कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता है तथा उसी पर फोन पे एप चला रही है। 1 जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि वह उसके पिता का दोस्त बोल रहा है। पिता ने आपको रुपये देने के लिए बोला है। इस तरह कॉलर ने उसे झांसे में ले लिया और फोन पे एप में तीन बार पिन डलवाकर 37 हजार रुपये की ठगी कर ली है।
अलका ने बताया कि आरोपी ने तीन बार में पहले 9000 फिर 9000 तथा अंत में 19000 रुपये उसके खाते से निकाल लिए। अलका को जब अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर फोन करके शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें