फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परिवार गया था गांव, घर से चोरी हो गए दो लाख रुपये और गहने

Mon, 02 Sep 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूमंडी में चोरों द्वारा बिखेरा गया घर का सामान व टूटा पड़ा लॉकर।
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टू मंडी से एक दुकान के ऊपरी मंजिल पर बने घर का ताला तोड़ कर चोर करीब दो लाख की नकदी व करीब 9-10 तोले के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मकान मालिक राजेंद्र निवासी मेहूवाला ने बताया कि उसकी भट्टू मंडी में टेलरों वाली गली में रिद्धि-सिद्धि नाम से चूड़ियों की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उसका घर है। शनिवार को मकान और दुकान को ताला लगाकर वह अपने गांव मेहूवाला में चले गए थे। रविवार सुबह जब आकर देखा तो चोरों ने घर के सभी कमरों व अलमारियों तथा लॉकरों के ताले तोड़ रखे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
राजेंद्र ने बताया कि चोरों ने उसके घर में अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये, लाॅकर में रखी सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी बाली, सोने का कड़ा, मंगलसूत्र, झुमका और हार चुरा ले गए। सोने के आभूषण करीब 9-10 तोले के हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए चोर
शिकायतकर्ता ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें तीन युवक रात करीब 1 बजे नीचे सीढि़यों के पास गेट पर नजर आ रहे हैं। उक्त युवक आसपास के घरों के गेट के बाहर कुंडा लगाते दिखाई दे रहे हैं। इन पड़ोसियों के बाहर की कुंडी सुबह दुकानदारों ने आकर खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें