फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकारी अध्यापक से टेलीग्राम प्रतिस्पर्धा के नाम पर 10 हजार की ठगी

Mon, 19 May 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव मताना के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक से टेलीग्राम प्रतिस्पर्धा के नाम पर 10 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर, खेमा खाती रोड निवासी राजीव (43) ने बताया कि वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला मताना में अध्यापक के पद पर तैनात है। 2 अक्तूबर 2024 को उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। जिसमें उससे पूछा गया कि क्या आप ट्रेडिंग करने के इच्छुक हैं। राशि जमा करवाने पर आपको अच्छा कमीशन मिल जाएगा। अध्यापक के द्वारा इस बात को लेकर हामी भर दी गई। अध्यापक ने दो हजार रुपये दिए गए स्कैनर के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद 8 हजार रुपये की ओर मांग की गई। अध्यापक ने क्यूआर कोड के जरिए 8 हजार रुपये ओर ट्रांसफर कर दिए। पैसे भेजने के बाद जब अध्यापक राजीव ने दिए हुए मोबाइल नंबर पर कॉल की तो सामने वाले ने फोन नहीं उठाया गया। जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ व पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने करीब सात महीने बाद केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें