फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चौबारा में पेयजल सप्लाई के 6 अवैध कनेक्शन काटे

Mon, 19 May 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
चौबारा गांव में जन स्वास्थ्य विभाग की टीम अवैध कनेक्शन हटाते हुए। 
विज्ञापन
भूना। जनस्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को चौबारा गांव में अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाया। जिला संयोजक शर्मा चंद लाली के दिशा निर्देश पर बीआरसी राकेश कुमार के नेतृत्व में दो टीमों ने गांव में जांच की। टीम को फिरनी के साथ-साथ खाली प्लाटों में सब्जियों की सिंचाई के लिए लगाए गए 6 अवैध कनेक्शन मिले।
विज्ञापन

विभाग ने मौके पर ही पानी की सप्लाई बंद कर दी। शिकायत मिली थी कि कई घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा। जबकि कुछ लोग अवैध कनेक्शन से सब्जियां उगा रहे हैं। इसी के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की। टीम ने घर-घर जाकर जांच की। खोदाई कर अवैध कनेक्शन हटाए गए। संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा ऐसा किया तो कानूनी कार्रवाई होगी। बीआरसी राकेश कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध कनेक्शन की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें