फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पैदल गश्त अभियान चलाया, लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया

विज्ञापन
फतेहाबाद जिले में पैदल गश्त अ​भियान चलाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए जिलेभर में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय गश्त की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल अपराधों पर अंकुश लगाना नहीं है, बल्कि आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का अहसास दिलाना भी है। पुलिस टीमों ने इस दौरान लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और नशा, साइबर अपराध व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। भविष्य में भी इस प्रकार के सुरक्षा-केंद्रित अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और नागरिक बिना भय के सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें