रतिया। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार ने शुक्रवार को रतिया में एसडीओ अशोक पानू और बिजली निगम के सभी जेई के साथ बैठक की। बैठक में बिजली बिलों की बकाया राशि की वसूली के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान एक्सईएन अशोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 2 हजार रुपये से अधिक की बकाया राशि वाले बिजली उपभोक्ताओं से बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें गठित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा गया।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें और बकाया बिजली बिलों की वसूली में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित करने के लिए टीमों की कार्यप्रणाली पर भी ध्यान दिया जाए। एक्सईएन ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बिजली बिलों का भुगतान निर्धारित समय पर करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।