फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मोबाइल फोन से दूरी बना रच दिया इतिहास, आरजू प्रदेश के टॉप थ्री में

Thu, 14 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जिले में प्रथम आरजू को मिठाई ​खिलाकर बधाई दते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को कक्षा दसवीं का परिणाम भी जारी कर दिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का दबदबा रहा है। जिले के पिंक सिटी हाई स्कूल बिसला की छात्रा आरजू ने प्रदेश में टॉप थ्री में जगह बनाई है और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। आरजू ने 497 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल भिरड़ाना की छात्रा हिमानी 495 अंक लेकर जिले में दूसरे, शांति महक स्कूल बनावाली की छात्रा पायल रानी 495 अंक लेकर दूसरे, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांड के छात्र भव्य बिश्नोई ने 494 अंक लेकर तीसरा और टोहाना के महाराजा अग्रसेन स्कूल के छात्र संजीव कुमार ने 494 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।

जिले के टॉप थ्री में पांच विद्यार्थी रहे हैं इनमें 3 लड़कियां हैं। टॉपर विद्यार्थियों में से अधिकतर का लक्ष्य डॉक्टर बनना है। परीक्षा में टॉपर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि टॉपिक को समझें, रट्टा न लगाएं और मोबाइल फोन से दूर रहे। इसका उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए करें। संवाद
विज्ञापन


-

किसान की बेटी ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान, बोली- आईपीएस बनूंगी

गांव बीसला के पिंक सिटी हाई स्कूल की छात्रा और गांव ढाणी माजरा निवासी आरजू 497 अंक लेकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही हैं। आरजू के पिता महेंद्र सिंह किसान है और माता गृहिणी है। आरजू पांच बहनों में दूसरे नंबर पर है। आरजू का कहना है कि स्कूल के बाद उसने तीन से चार घंटे तक पढ़ाई की है। उसका लक्ष्य आईपीएस बनकर देश की सेवा करना है। फिलहाल उसने गांव धांगड़ के पीएमश्री राजकीय स्कूल में दाखिला लिया है। आरजू का कहना है कि वह मोबाइल फोन से हमेशा दूर रही है। आरजू की उपलब्धि पर स्कूल के निदेशक रमेश कुमार, प्रिंसिपल छोटूराम और वाइस प्रिंसिपल मनजीत कौर ने कहा कि छात्रा और स्कूल स्टाफ की मेहनत का परिणाम है।

-

टॉपर हिमानी बोली- जब तक टॉपिक समझ नहीं आता तब तक नहीं छोड़ा

जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सीनियर मॉडल स्कूल भिरड़ाना की छात्रा और गांव एमपी रोही निवासी हिमानी का कहना है कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। हिमानी ने कक्षा दसवीं में 495 अंक हासिल किए हैं। हिमानी के पिता मोहन लाल शिक्षक हैं। हिमानी का कहना है कि उसने कभी रट्टा नहीं लगाया है। जब तक टॉपिक समझ में नहीं आता है तब तक उसी पर फोकस रहता है। यही उसकी सफलता का राज है। अभी फिलहाल नीट की तैयारी कर रही है। प्रिंसिपल शीतल बिश्नोई का कहना है कि विद्यार्थियों ने मेहनत से उपलब्धि हासिल की है।

-

लाइनमैन की बेटी पायल रानी बनी टॉपर

जिले में गांव किरढ़ान निवासी और शांति महक स्कूल बनावाली की छात्रा पायल रानी ने 495 अंक हासिल करके जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। पायल के पिता बिजली निगम में लाइनमैन हैं। पायल का कहना है कि वह डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहती है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। पायल बताती है कि उसने पढ़ाई के साथ-साथ शतरंज खेल में भी ध्यान लगाया है।

-

सोशल मीडिया से दूर रहकर जिले में में टॉपर बना संजीव

टोहाना शहर के रेलवे रोड स्थित महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संजीव कुमार ने दसवीं परीक्षा परिणाम में 494 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। संजीव के पिता प्रेमचंद बिजली बोर्ड जाखल में जेई के पद पर कार्यरत है जबकि माता रिंकू देवी गृहिणी हैं। संजीव ने बताया कि वह घर जाकर 6 से 8 घंटे पढ़ाई करता था। वह अभी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता है। संजीव ने बताया कि उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखी जिसके चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। संजीव हैदरवाला गांव का रहने वाला है। संजीव की इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल गणेश कौशिक, एडमिनिस्ट्रेटर अमीषा गर्ग ने बधाई दी है।

-

सायबर सिक्योरिटी में जाना चाहता है भव्य बिश्नोई

सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांड के छात्र भव्य बिश्नोई ने 494 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई बिजनेसमैन और माता शिक्षिका हैं। भव्य का कहना है कि उसकी इस उपलब्धि में सबसे ज्यादा योगदान स्कूल के शिक्षकों और दोस्तों का रहा है। दोस्तों ने हमेशा पढ़ने के लिए प्रेरित किया है। भव्य का कहना है कि वह साइबर सिक्योरिटी में जाना चाहता है क्योंकि इस समय साइबर खतरा बढ़ रहा है। प्रिंसिपल महेंद्र का कहना है कि संजीव की यह सफलता स्टाफ और विद्यार्थी की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें