फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू आशंकित महिला की मौत

Sat, 07 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवा गली में डेंगू आशंकित दो महिलाओं की मौत के साथ मौतों का आंकड़ा बढ़कर 7 पहुंच चुका है। विभाग भले ही लाख दावा करे लेकिन डेंगू का डंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शिवा गली की एक विधवा महिला को एक सप्ताह पूर्व बुखार हुआ था। एक संस्था के अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया।

कुछ दिन पहले स्वास्थ्य न सुधरने पर डेंगू की आशंका जताते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार सुबह महिला की मौत हो गई। विधवा महिला के चार लड़के हैं।

शिवा गली दो महिला बनी डेंगू का ग्रास
इससे पहले भी 27 अक्तूबर को टोहाना की शिवा गली निवासी 26 वर्षीय सिमरण की मौत हो चुकी है। जो एक मासूम बच्ची की मां थी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में शिवा गली में विभाग के कर्मी जांच के लिए पहुंचे तथा फॉगिंग का कार्य शुरू करवाया। इसके बावजूद भी मोहल्ले में डेंगू ने अपने पांव पसार रखे हैं।

सैकड़ों घरों में मिला डेंगू का लार्वा
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहर के कई वार्डों में सर्वे करवाया गया। सर्वे के दौरान शहर में 500 से अधिक घरों में डेंगू का लार्वा मिला।

विभाग की टीम ने उसे खत्म करने के लिए तुरंत दवाई डाली तथा लोगों को इस बीमारी बारे से अवगत करवाते हुए बचाव रखने के तरीके बताए।

क्या कहते हैं एसएमओ
एसएमओ डा सतीश गर्ग ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने कर्मियों को जांच हेतु भेजा। जानकारी मिली है कि इस महिला को कुछ दिन पहले किसी जहरीले कीडे़ ने काट लिया था। महिला तभी से बीमार चल रही है। फिर भी अगर ऐसी कोई संभावना सामने आती है तो गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें