फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल अधिकारी से मिला, रखीं मांगें

विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा अधिकारियों से बातचीत करते अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल। स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान राजपाल मिताथल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई से मिला। बैठक का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों की लंबे समय से अटकी समस्याओं और प्रशासनिक मांगों पर चर्चा कर उनका समाधान निकालना रहा।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि प्रतिनियुक्ति पर तैनात अध्यापकों को बीएलओ ड्यूटी पर न लगाया जाए, ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। कक्षा 9 से 12 तक के अध्यापकों की एलटीसी के बजट के बारे में चर्चा की गई। संघ के जिला सचिव देसराज माचरा ने बताया कि बैठक में शिक्षा अधिकारियों के समक्ष कई मुद्दे रखे गए।

इनमें मांग की गई है कि जेबीटी से एचटी के पदों पर जल्द पदोन्नति की जाए और जेबीटी/एचटी की फाइनल सीनियरिटी लिस्ट जारी की जाए। जिले की रुकी हुई एसीपी को तुरंत लागू किया जाए। जेबीटी से टीजीटी पद पर पदोन्नत हुए अध्यापकों और समान योग्यता रखने वाले शिक्षकों को एसीपी का लाभ दिया जाए। टीजीटी इंग्लिश अजय कुमार और विज्ञान अध्यापक देवराज, मेहुवाला स्कूल की 2024 से लंबित एसीपी का मामला सुलझाया जाए।
विज्ञापन


जेबीटी प्रदीप कुमार, जीपीएस बिढाई खेड़ा की एसीपी, शैक्षणिक योग्यता पूरी होने के बावजूद पेंडिंग है, जिसे तुरंत जारी करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम रहे स्कूलों जीएमएस जाखनदादी व जीएमएस गदली की 2024 की पुरस्कार राशि और शतरंज प्रतियोगिता के प्रमाणपत्र वितरित किए जाएं। बैठक में राज्य ऑडिटर सुरजीत दुसाद, जिला वरिष्ठ उप प्रधान डॉ. नीतू डूडेजा, जिला कार्यालय सचिव राधेश्याम, भूना खंड प्रधान दलबीर सिंह, भट्टू खंड प्रधान सतपाल सिंह ढाका और फतेहाबाद कार्यकारिणी सदस्य पूजा बुद्धिराजा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें