फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने पर भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ थाने में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस ने भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दी है। हरियाणा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय ठरवा, योगेश और अन्य का आरोप है कि महादेव ने 27 सितंबर 2025 को केरल में एक न्यूज चैनल पर लाइव बहस के दौरान खुलेआम कहा था कि राहुल गांधी को सीने में गोली मारी जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने इस बयान को केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि राहुल गांधी की हत्या के लिए सीधे उकसावे के रूप में लिया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी पहले से ही उच्च सुरक्षा जोखिम में हैं और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा कई बार अलर्ट जारी किया जा चुका है। ऐसे में भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा इस तरह का बयान लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था पर हमला है। कांग्रेस नेताओं ने मिलकर पुलिस को शिकायत सौंपी और तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ प्रह्लाद ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें