फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर के कमरे में चल रहा था क्लीनिक, मिली 22 प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां, मेडिकल उपकरण

Tue, 16 Dec 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव बहबलपुर में छापेमार कार्रवाई के दौरान बरामद दवाइयां स्त्रोत पुलिस विभाग - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बहबलपुर में एक घर में चल रहे अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आरोपी झोलाछाप चिकित्सक मौका देखकर भाग गया। टीम को निरीक्षण के दौरान क्लीनिक से 22 प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां और पांच प्रकार के मेडिकल उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने इस कार्रवाई में बिना लाइसेंस दवा रखने, अवैध रूप से क्लीनिक चलाने तथा आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को गांव बहबलपुर निवासी जगशेर सिंह के विरुद्ध अवैध मेडिकल गतिविधियों की शिकायत मिलने पर सिविल सर्जन को पत्राचार किया गया।
इसके पश्चात डॉ. अरुण लांबा, मेडिकल ऑफिसर पीएचसी हिजरावां कलां एवं ड्रग कंट्रोल ऑफिसर दिनेश कुमार की संयुक्त टीम पुलिस के साथ गांव बहबलपुर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान आरोपी के घर में बने कमरे से 22 प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां तथा 5 प्रकार के मेडिकल उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन

मांगने पर आरोपी दवाइयों से संबंधित कोई वैध ड्रग लाइसेंस, खरीद-बिक्री रिकॉर्ड अथवा मेडिकल प्रैक्टिस से जुड़ा कोई सरकारी पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने बरामद सामग्री को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया। जांच प्रक्रिया के दौरान आरोपी मौका देखकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें