फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सोशल मीडिया पर अधिवक्ता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तीन पर केस दर्ज, देशद्रोह के आरोपी का केस लड़ रहे थे विनय शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सोशल मीडिया पर एडवोकेट विनय शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य धनंजय अग्रवाल, किसान मोर्चा के जिला सचिव लायक राम गढ़वाल और एक अन्य व्यक्ति सज्जन गोदारा शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई सीजेएम सुयशा जावा की अदालत के आदेश के तहत की गई है। कोर्ट ने यह आदेश 12 अगस्त को एडवोकेट विनय शर्मा की शिकायत पर जारी किया था, जिसके बाद पुलिस ने 19 अगस्त को मामला दर्ज किया। एडवोकेट विनय शर्मा का कहना है कि उन्होंने देशद्रोह के आरोपी ताज मोहम्मद का केस लिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अभद्र टिप्पणियां की गईं। फेसबुक और व्हाट्सएप पर सेटिंगबाज जैसे शब्दों का प्रयोग कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा, पोस्टों पर आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए गए।
पाकिस्तान के समर्थन में फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के आरोप में फतेहाबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ताज मोहम्मद पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले की पैरवी कर रहे एडवोकेट विनय शर्मा को लेकर विवाद हुआ। एडवोकेट विनय शर्मा ने आरोप लगाया कि कोर्ट ने कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था, लेकिन पुलिस ने केवल तीन लोगों को ही नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें