फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आरटीआई लगाने पर घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने पर 23 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अयाल्की में सरपंच के खिलाफ आरटीआई लगाने वाले सुरेश कुमार व उसके परिवार से घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन नामजदों समेत 23 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरेश ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच के खिलाफ आरटीआई लगाई थी, इस पर उसे धमकियां मिलने लगी।
आरटीआई वापस नहीं लेने पर रविवार रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड और सदस्यों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में सोनू, कुलबीर सिंह व सुरेंद्र के अलावा 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उधर, सुरेश कुमार व उसके परिवार पर हुए हमले के मामले में मंगलवार को अयाल्की के सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र लखेरा ने विश्राम गृह में सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र लखेरा ने कहा कि गांव के कुछ शरारती तत्व ग्राम पंचायत के कार्यों पर आरटीआई लगाकर झूठे तरीके से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर कुछ कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इन कमेटियों में कई ऐसे लोग हैं जो कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहते है। गांव के कुछ लोगों ने कई बार पीछा करके मुझ पर हमले की कोशिश की गई। अगर मुझे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार यही शरारती तत्व होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें