फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली के पोल से बच्ची को करंट लगने के मामले में निगम के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 02 Jun 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। उकलाना रोड स्थित चंदन नगर में करंट लगने से 8 साल की बच्ची पूनम की रविवार देर शाम को मौत हो गई थी। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता दर्शन भाट की शिकायत पर बिजली निगम के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक बच्ची पड़ोसी के घर से बर्फ लेने के लिए निकली थी। करीब 50 फीट दूर एक घर के पास बिजली के पोल की अर्थिंग तार से उसका हाथ टच हो गया। करंट लगते ही बच्ची ने जोर से चीख मारी। आसपास के लोग दौड़े। डंडे से तार को अलग किया। बच्ची को उठाया तो वह बेहोश थी। परिजन उसे तुरंत सीएचसी भूना लेकर पहुंचे। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद रात को शव को नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद के शवगृह में रखवाया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। गमगीन माहौल में बच्ची को दफनाया गया। पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता दर्शन भाट की शिकायत पर बिजली निगम के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि शिकायत मिल गई है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें