फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच खड़े बेसहारा पशु से टकराई कार, दो लोग बाल-बाल बचे

विज्ञापन
फतेहाबाद में पीएनबी बैंक के सामने पशु से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
हादसों के बाद भी प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से सड़क पर बेसहारा पशुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे हादसे हो रहे है। बुधवार देर रात को पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक मारुति कार के सामने बेसहारा पशु आने के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कार पलटने से बच गई। वहीं पशु भी घायल हो गया। गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ है। चार दिन पहले दो बाइक एक सांड़ से टकराने से दो दोस्तों की मौत हो गई थी। उसके बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक कार में सवार दो युवक नए बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही पीएनबी बैंक के सामने आए तो एक पशु कार के सामने आ गया। जिससे कार के शीशे टूट गए और कार पलटने से बच गई। पशु गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर ही बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा पशु प्रेमी भी मौके पर पहुंच गए और घायल पशु का उपचार शुरू किया। करीब दो घंटे तक पशु प्रेमी घायल पशु का उपचार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें