फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रक्तदान की पुकार, रिफ्रेशमेंट का इंतजार पर व्यवस्था लाचार

Tue, 18 Aug 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के ब्लड बैंक में बिना स्टॉक अपडेट सूचना पट्टसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंच रहे रक्तदाताओं को बिना रक्तदान के लौटाया जा रहा है। ब्लड बैंक प्रशासन रिफ्रेशमेंट उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर फिलहाल रक्त नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि रक्त संग्रह रुकने की वजह केवल रिफ्रेशमेंट की कमी नहीं बल्कि इसके भुगतान का लंबित मामला भी सामने आया है।ब्लड बैंक में रक्तदान करने वाले व्यक्ति को 50 रुपये की रिफ्रेशमेंट दी जाती है।
जिस दुकान से रिफ्रेशमेंट मंगवाई जा रही थी उसके संचालक ने अब सामान देना बंद कर दिया है। दुकानदार का कहना है कि करीब डेढ़ साल से रिफ्रेशमेंट के बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। करीब 15 हजार रुपये के बिल लंबित हैं। दुकानदार भुगतान के लिए अस्पताल प्रशासन के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि ब्लड बैंक में रक्त की खपत कम है। ऐसे में जरूरत के अनुसार ही रक्त लिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार अधिक मात्रा में रक्त संग्रह करने से उसके खराब होने का खतरा रहता है। इसी वजह से फिलहाल रक्तदान सीमित किया गया है। संवाद
-
रक्तदान किया और खुद खरीदी रिफ्रेशमेंट
नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में फतेहाबाद निवासी राजकुमार अपने जन्मदिन पर रक्तदान करने के लिए पहुंचे। यहां पर कर्मचारियों ने रक्त लेने से इसलिए इन्कार कर दिया कि रिफ्रेशमेंट नहीं है। रक्तदाता के रिफ्रेशमेंट लेने से मना करने के बाद रक्त लिया गया। रक्तदाता ने कैंटीन से खुद रिफ्रेशमेंट ली।
-
घोटालों के बाद बाद बंद हुआ बैंक खाता
नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक का खाता एक निजी बैंक में था। प्रदेश स्तर पर गड़बड़ी के बाद सरकार ने खाता बंद करने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि ब्लड बैंक के नए खाते खोलने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है इस वजह से बिलों का भुगतान भी नहीं हो रहा है। हालात ये है ब्लड बैंक प्रशासन भी बिलों के भुगतान को लेकर रूचि नहीं दिखा रहा है।
-
ब्लड बैंक में रक्त की खपत कम है और जबकि रक्तदान ज्यादा है। इसी के कारण फिलहाल रोक लगाई गई है ताकि रक्त खराब न जाए। रिफ्रेशमेंट के बिलों का अगर कोई इश्यू है तो उसका भी समाधान करवाया जाएगा। यूजर मनी में से भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें