मारपीट में घायल चालक को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह सिरसा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस के चालक दिलीप ने गांव बड़ोपल से आगे एक जीप को ओवरटेक किया।
दिलीप के अनुसार थोड़ी दूर ही चले होंगे कि गांव खाराखेड़ी में नवोदय स्कूल के सामने जीप चालक ने बस को रुकवाया। जैसे ही बस रुकी तो जीप चला रहे युवक ने उसे नीचे उतारा और पीटना शुरू कर दिया।
उसे बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में बस में बैठी सवारियों का विरोध करने पर युवक ने बस ड्राइवर को छोड़ा और मौके से फरार हो गया।
सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल चालक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। इस दौरान बस में सवार सवारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी और उन्हें दूसरी बस में रवाना किया गया।