फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू आशंकित 14 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

Sun, 06 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसके बाद कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि उनकी 18 वर्षीय बड़ी लड़की दुर्गा को भी डेंगू (बुखार) है, जिसका इलाज भी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ विजय जैन ने क्षेत्र में डेंगू से किसी की भी मौत होने से इंकार किया है। राम नगर कॉलोनी में टैक्सी चालक पाला राम अपने परिवार समेत रहता है जिसमें पत्नी, तीन लड़कियां व एक लड़का है।

पाला राम की मंझली लड़की 14 वर्षीय साधना की रविवार सुबह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दोपहर को गमगीन माहौल में साधना का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


साधना के पिता पाला राम व अन्य परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी साधना को करीब एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था। तीन दिन तक उन्होंने साधना का उपचार रतिया के एक निजी अस्पताल में करवाया लेकिन बुखार उतरा नहीं तो साधना को अग्रोहा ले गए थे।

अग्रोहा में प्लेटलेटस की जांच करवाई तो वह बहुत कम था। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार उनकी बेटी में डेंगू के लक्षण थे। रविवार सुबह साढे़ तीन बजे लड़की की मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि उनकी बड़ी लड़की 18 वर्षीय दुर्गा भी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित है। उसके भी प्लेटलेटस काफी कम है। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के अनुसार दुर्गा में भी डेंगू बताया जा रहा है।

परिजनों व मोहल्लावासियों का कहना है कि उनके घर के आगे बने गंदे नाले पिछले कई महीनों से पानी खड़ा है जिसकी सफाई नहीं करवाई गई। इससे पनपे मच्छरों के चलते ही उनके घर में यह त्रासदी घटी है। वहीं जब इस बारे में एसएमओ विजय जैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की की डेंगू से मौत हो जाने की कोई सूचना नहीं है। क्षेत्र में कहीं भी डेंगू का कोई लारवा नहीं पाया गया है। लड़की की मौत किसी अन्य कारण से हो सकती है। रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें