फतेहाबाद। गांव गिल्लाखेड़ा निवासी सुशील कुमार के खाते से 99 हजार रुपये की राशि निकलने का मामला सामने आया है। यह राशि 30 जून को निकली थी। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। अब साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गिल्लाखेड़ा निवासी सुनील ने बताया कि 29 जून को मुझे अपने चाचा के पास फोन-पे से पैसे भेजने थे। हालांकि ट्रांजेक्शन नहीं हो गई। 30 जून को बैंक जाकर पता किया तो मुझे पता चला कि खाते में राशि नहीं थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस घटना से कुछ दिन पहले फेसबुक पर कोई ड्रीम 11 गेम की एड देखी थी, जो मैंने अनजाने में उस लिंक पर क्लिक कर दिया था। मुझे लगता है कि उस अनजान लिंक पर क्लिक करने पर मेरे फोन से जानकारी साझा हो गई होगी।