फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी वर्करों की हड़ताल 11वें दिन रही जारी, केन्द्रों पर लटके ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। अपनी मांगों को लेकर जिलेभर की आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों द्वारा की जा रही हड़ताल शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रही। 18 फरवरी से चल रही हड़ताल के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहे। हड़ताली कार्यकर्ता डीसी कार्यालय पर धरना देकर बैठी हैं। प्रदेशभर की आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों द्वारा 2 मार्च को वित्तमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला, जिला प्रधान सुनीता झलनियां, सीटू जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों की मांगों को पूरा करने की बजाय दमन, उत्पीड़न की कार्रवाई कर डराना चाहती है। प्रदेश की 51 हजार आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स इसका मुकाबला करते हुए आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग नोटिस देकर उनकी हड़ताल को कमजोर कर रही है लेकिन यूनियन द्वारा इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री द्वारा अपने मन की बात कार्यक्रम में वर्कर्स को 1500 रुपये और हेल्पर्स को 750 रुपये मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा को लागू किया जाए। 10 मार्च 2018 को मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौतों को सरकार लागू करे। वर्कर को श्रमिक की श्रेणी में डाला जाए। ईएसआई व पीएफ सहित महंगाई भत्ता दिया जाए। गर्मी, सर्दी की छुट्टियां पूर्ण रूप से की जाए। हैल्पर से वर्कर व वर्कर से सुपरवाईजर की भर्ती वरिष्ठता के आधार पर की जाए। रिटायरमेंट का लाभ दिया जाए। 45वें श्रम सम्मेलन को लागू किया जाए व बंद क्रेच केंद्रों को तुरंत खोला जाए। धरने की अध्यक्षता माया पूनियां व अनीता जाखल ने की व संचालन मलकीत महमड़ा ने किया। धरने को सीटू नेता बेगराज, कृष्णा टोहाना, कमला बीघड़, सावित्री भट्टू, राजबाला फतेहाबाद, किरण टोहाना, प्रकाश कौर जाखल, किरणपाल, संदीप, बेअंत कौर रतिया आदि ने भी संबोधित किया और कहा कि सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता 2 मार्च को नारनौंद पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें