फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऴर के बाथरूम में मृत मर:ला युवक, अत्याधिक शराब से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गुरुनानक पुरा मोहल्ले के एक घर के बाथरूम में युवक मृत अवस्था में मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत अत्यधिक शराब का सेवन करने से हुई है। सुबह युवक की मौत का समाचार मिलते ही शहर पुलिस की टीम मृतक के घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान कर्ण पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।
बताया गया है कि वह शराब पीने का आदी था और वीरवार रात भी उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था और संभवत: इसी कारण से उसकी तबियत बिगड़ गई। सुबह परिजनों ने उसे घर के अंदर बने बाथरूम में अचेतावस्था में देखा और चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि युवक की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट तौर पर कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में गांव धांगड़ के पास वीरवार रात एक कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष निवासी धांगड़ अपने भांजियों, 9 साल की मुस्कान व 11 साल की ज्योति के साथ बाइक पर सवार होकर धांगड़ जा रहा था। बताया कि गया है कि इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें