फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन्हांसमेंट के खिलाफ सैक्टर तीन के निवासियों का हल्ला बोल, प्रदर्शन के बाद सीएम के ओएसडी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। एन्हांसमेंट के खिलाफ प्रदेश भर के सेक्टर निवासियों ने सोमवार को चंडीगढ़ जाकर विधानसभा का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें फतेहाबाद सेक्टर तीन के निवासियों ने भी हिस्सा लिया। सेक्टर तीन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव बजाज एवं 31 सदस्यीय संघर्ष समिति की अगुवाई में सैकड़ों सेक्टरवासी सोमवार सुबह कम्युनिटी सेंटर में एकत्रित हुए और पांच से अधिक बसों में भरकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इस प्रदर्शन में सेक्टर तीन की 70 से अधिक महिलाओं ने भी शिरकत की। सोमवार दोपहर को प्रदर्शन के बाद बलदेव बजाज की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल को एक ज्ञापन भी सौंपा।
सेक्टर तीन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव बजाज ने बताया कि ज्ञापन में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि वो सेक्टर तीन की एन्हांसमेंट की पुन: गणना करवाएं क्योंकि इसमें लगभग 900 से अधिक दिनों का ब्याज गलत तौर पर लगाया गया है। इसके अलावा हुडा उन पर उस समय का भी ब्याज थोप रहा है जब उनको नोटिस भी नहीं दिए गए थे। बजाज ने बताया कि मुख्यमंत्री के ओएसडी को उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सेक्टर तीन के निवासी एन्हांसमेंट भरने को तैयार हैं, बशर्ते वो जायज हो। उन्होंने कहा कि सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने उनकी सारी बातें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सोमवार सुबह कम्युनिटी सेंटर में एकत्रित हुए सेक्टर तीन के निवासियों को संबोधित करते हुए प्रधान बलदेव बजाज ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर प्रमोद मोंगा, केके अरोड़ा, अरविंद खोखर, पवन शर्मा, रामकुमार, सुखदेव, योगेश मेहता, मदन मोहन ग्रोवर, वेद बाला सहित अनेक सेक्टरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें