फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहीद बाबा दीप सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहरवां में हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मेहंदी रचाओ और अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुओं को बनाना प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के पैटर्न डा. सिवाच ने अपने भाषण से किया। उन्होंने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी और इसे श्रावण मास में सभी के दिलों में उत्साह तथा उमंग भरने का त्यौहार बताया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी रंग बिंरगी पोशाकों में आए हुए थे।
विज्ञापन

संस्था के सदस्य रमनदीप सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य डा. विजय सिंह चौहान ने सभी को हरियाली तीज की बधाई दी। पंजाबी की शिक्षिका चरणप्रीत कौर ने भी भारतीय संस्कृति में हरियाली तीज के महत्व के बारे में बताया तथा हिंदी के शिक्षक प्रदीप शर्मा ने अपनी कविता से सभी का मनोरंजन किया। अंत में संस्था के संरक्षक डा. विरेन्द्र सिंह सिवाच एवं संस्था के सदस्य रमनदीप सिंह व प्राचार्य डा. विजय सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कमलदीप सिंह, अमनदीप कौर व समस्त स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें