फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को क्रूजर गाड़ी ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव भोडिया खेड़ा में वीरवार देर शाम को खेत से पैदल घर आ रहे एक युवक को क्रूजर ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को साैंप दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनू (18) राजेंद्र कुमार वीरवार शाम को अपने खेत में काम करके घर आ रहा था। बताया गया है कि रास्ते में ढिग़सरा की ओर से आ रही क्रूजर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड पर निजी बस से उतरते समय कौशल निवासी नंगल को एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें