फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े के आरोप में एसएस जैन सभा के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद ।
आखिरकार सिटी पुलिस ने जैन सभा का फर्जी प्रमाणपत्र बनाने, एफडी अपने ट्रस्ट के नाम करवाने के आरोप में एसएस जैन सभा के कथित अध्यक्ष सुभाष जैन और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर ही लिया। बीते दिन सीएम के जनता दरबार में ये मामला उठने के बाद शनिवार को ही शहर पुलिस ने इस मामले में उपरोक्त कार्रवाई की है। सुभाष जैन के अलावा सभा के पदाधिकारियों राजेंद्र व अनिल के खिलाफ भी धारा 420,467,468,471,511 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि सुभाष जैन एसएस जैन सभा की पुरानी आईडी से ही बैंक में खाता खुलवाया और बैंक मैनेजर को यह कहकर गुमराह किया कि सभा के प्रधान संजीव जैन ने इस्तीफा दे दिया है और सभा ने उन्हें प्रधान चुन लिया है। उन्होंने बैंक में 100 रुपये का नोटरी बॉण्ड दिया और कहा कि एसएस जैन सभा की एफडीआर गुम हो गई है। उनकी डुप्लीकेट कापी दी जाए। बैंक ने उन्हें डुप्लीकेट कापी भी जारी कर दी। इस बीच एसएस जैन सभा को इस कथित फ्रॉड का पता चला तो प्रधान संजीव जैन ने 22 मई को थाने में शिकायत दी और बैंक को नोटिस जारी कर खाता फ्रीज करवा दिया। पुलिस ने लीगल ओपनियन आने के बाद भी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस संबंध में बीते दिन जैन सभा के सदस्य जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिले और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद पुलिस ने अब जाकर ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें