फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता ग्रंथ जीवन जीने की पद्धति : बराला

विज्ञापन
विज्ञापन
गीता ग्रंथ जीवन जीने की पद्धति : बराला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
टोहाना विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि गीता जीवन जीने की पद्धति है। आज प्रदेश और देश ही नहीं विदेश में भी गीता ग्रंथ के श्लोकों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विदेशों में भी गीता के श्लोकों की गूंज सुनाई दे रही है। यह हरियाणा के लोगों के लिए गौरव की बात है। सुभाष बराला स्थानीय पंचायत भवन में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव में अष्टादश श्लोक उच्चारण कार्यक्रम में वीरवार को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। बराला ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुभाष बराला ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से गीता को पढ़ाई के शेड्यूल में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद सिद्धांत दिया। यह मानववाद न होकर एक दर्शन है। विधायक ने कहा कि गीता महोत्सव का मकसद गीता संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का है और इसकी सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम सभी लोग संकल्प लें कि गीता का अध्ययन समय निकालकर करेंगे। कार्यक्रम में डीसी डॉ. हरदीप सिंह, एसपी दीपक सहारण, एडीसी डॉ. जेके आभीर, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, हिसार विभाग कार्यवाह आरएसएस बजरंग गोदारा, जिला संघ कार्यवाह गुरबख्श मोंगा, जिला प्रचारक आरएसएस वीरभान, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें