फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय नैशनल कब्बड्ी प्रतियोगिता समापंन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना। खिलाड़ियों को पैसों के लिए न खेलकर देश के लिए खेलना चाहिए। तभी ही खिलाड़ियों में राष्ट्र के प्रति खेलने की भावना पनपेगी। यह बात लाडवा विधान सभा के विधायक डॉ. पवन कुमार सैनी ने गुरू द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स भूना के प्रांगण में क्रीडा भारती हरियाणा के मार्ग दर्शन में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर आयोजित प्रदेश स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। इस दौरान सैनी ने खिलाड़ियाें को उचित आहार की परिभाषा भी विस्तार से बताई। उन्होंने महत्वपूर्ण अभियान एक ईंट शहीद के नाम पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समाज को इस बारे के लिए प्रेरित किया कि बेटियों की शिक्षा व खेल को बढ़ावा दें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव व ओलंपिक संघ हरियाणा की उपाध्यक्ष सीमा त्रिखा का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण समापन कार्यक्रम में पहुंचना संभव न हो सका। लेकिन उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए निरंतर संपर्क बनाए रखा और खिलाड़ियों को अपने बधाई संदेश दिए। इस अवसर पर नगर परिषद फतेहाबाद के चेयरमैन दर्शन नागपाल, न्यू सनराइज स्कूल के डायरेक्टर अजय रेवड़ी, आदर्श भारती इंटरनेशनल स्कूल के एमडी सुभाष बिश्रोई, श्री हरिकृष्णा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सरदार जगमोहन सिंह, भाजपा नेता गुलशन हंस, सुरेंद्र हंस, जोनी खट्टर, अध्यापिका कमलेश बागड़ी, डॉ. प्रतिभा यादव, संदीप पाल, राकेश सिंगला, डॉ. प्रवेश सुद्ध, डॉ. सुनील महता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

महिलाओं में जींद व पुरुषों में फतेहाबाद बना विजेता
ओलंपिक संघ हरियाणा के तत्वावधान में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में 8 महिला व 12 जिलों के पुरुषों की टीमों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों ने हरियाणवीं नृत्य पर बेटी बचाओ, बेटी पढाओं का संदेश दिया। इसमें नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में जिला जींद की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पानीपत की टीम द्वितीय व फतेहाबाद की हसंगा टीम तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में जिला फतेहाबाद के गांव दहमान की टीम प्रथम, करनाल की टीम द्वितीय व जींद की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर विजेता टीमों को ट्राफी एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं में जींद व पुरुषों में फतेहाबाद बना विजेता
प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने का दिया संदेश
06 महिलाओं की नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता जींद की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित करते अतिथि।
07 खेल प्रतियोगिता में हरियाणवीं नृत्य प्रस्तुत करती राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना की छात्राएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें