फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गृहकर जमा करवाने पर बकायेदारों पर लगेगा 18% ब्याज

Mon, 31 Mar 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर भरने के लिए पहुंचे लोगसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। वित्त वर्ष सोमवार को खत्म होने के चलते नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय और बिजली निगम में बिल भरने के लिए स्पेशल काउंटर लगाए गए, बावजूद इसके अच्छी रिकवरी नहीं हो पाई है। नगर परिषद में सोमवार को 9 लाख रुपये गृहकर जमा हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में 1.40 लाख रुपये पानी बिल जमा हुआ है। वहीं बिजली निगम कार्यालय में करीब 5 लाख 47 हजार रुपये की रिकवरी हुई है। बिल रिकवरी को लेकर देर शाम तक कार्यालय खुले रहे।
देरी से बांटे गए बिल, छूट न मिलना भी रहा कारण

नगर परिषद प्रशासन ने वर्ष 2024-25 के गृहकर शहर में बिल देरी से बांटे हैं। शहर में करीब 42 हजार प्रॉपर्टी है। अंतिम दिनों में एजेंसी ने बिल बांटे हैं। इसके अलावा छूट न मिलना भी वजह रहा है। प्रॉपर्टी मालिक वित्त वर्ष खत्म होने पर छूट के इंतजार में रहते हैं। पिछले साल 15 से 25 फीसदी तक की छूट रही थी।
विज्ञापन

अब जिले के गृहकर बकायेदारों पर होगी सख्ती

नगर परिषद प्रशासन अब गृहकर के बकायादारों पर सख्ती करेगा। जिले में गृहकर करीब 26 करोड़ बकाया है। बजट में चार करोड़ रुपये की रिकवरी का अनुमान था, लेकिन हुई सिर्फ एक करोड़ की है। बकायादारों पर नगर परिषद अब 18 फीसदी ब्याज लगाएगा।
जनस्वास्थ्य विभाग ने की बकायेदारों की सूची तैयार

जनस्वास्थ्य विभाग भी पानी बिल न भरने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू करेगा। करीब 8 करोड़ रुपये बिल बकाया था लेकिन रिकवरी 80 लाख रुपये हो पाई है। विभाग ने वार्ड स्तर पर बकायादारों की सूची पहले ही तैयार कर रखी है। शहर में करीब पांच हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर 10 हजार से ज्यादा पानी का बिल बकाया है।
विज्ञापन

जिले के शहरों में प्रॉपर्टी की स्थिति

शहर प्रॉपर्टी

भूना 11770

फतेहाबाद 42,607

जाखल मंडी 9,911

जाखल मंडी 4,748

रतिया 19,310

टोहाना 29,477
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें