लॉकडाउन के बावजूद जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और मौत का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण 25 फीसदी की दर से बढ़ रहा है और 2.01 मृत्यु दर है। बुधवार को जिले में रतिया निवासी कोरोना संक्रमित 29 साल के युवक समेत 9 मरीजों की मौत हुई है। वहीं जिले में 282 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में 2742 मरीज सक्रिय हैं। पांच दिनों में 58 मौतें हो चुकी हैं जबकि अब तक 266 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को फतेहाबाद में 80, टोहाना में 18, रतिया में 48, भट्टू में 70, बड़ोपल में 11, भूना में 50, जाखल में 5 संक्रमित मिले हैं। फतेहाबाद के अल्फा सिटी निवासी महिला, जगजीवनपुरा निवासी दो युवक, सोमा सिटी निवासी युवक, थाना रोड निवासी बुजुर्ग महिला, शिव चौक निवासी बुजुर्ग, हंस कॉलोनी निवासी युवक, गांव अहरवां निवासी युवक, चार मरला कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला, सतीश कॉलोनी निवासी बुजुर्ग, भट्ठा कॉलोनी निवासी युवक, फुलां निवासी बुजुर्ग, मॉडल टाउन निवासी युवती, मॉडल टाउन में 11 और 13 वर्षीय बच्चे, नागरिक अस्पताल की स्वास्थकर्मी, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला, सतीश कॉलोनी निवासी दंपती, लोकनिर्माण विभाग कॉलोनी में 11 लोग, भूना सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मी, गांव चंद्रावल में एक ही घर की दो महिलाएं, ढाणी माजरा में बुजुर्ग दंपती, गांव झलनियां में एक ही परिवार के तीन लोग, रतिया दमकल विभाग में एक कर्मचारी, टोहाना के किल्ला मोहल्ला में मां-बेटा, गांव जांडवाला बागड़ में एक ही परिवार की तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं।
जिले में इन कोरोना संक्रमितों ने गंवाई जान
गांव रजाबाद की 45 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत।
गांव धांगड़ की 70 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
गांव शेखुपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
फतेहाबाद के 61 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत।
गांव लधुवास के 47 वर्षीय व्यक्ति की रतिया के निजी अस्पताल में मौत।
फतेहाबाद के 61 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
गांव करनौली की 55 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
रतिया के 29 वर्षीय युवक की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मौत।
मनोरोग विभाग के तीन कर्मचारी मिले संक्रमित :
नागरिक अस्पताल में लिपिक और मनोरोग विभाग के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले मनोरोग विशेषज्ञ खुद कोरोना संक्रमित हो गए थे। जो कि अब स्वस्थ हो चुके हैं। अभी हाल ही में ओपीडी शुरू हुई थी लेकिन तीन कर्मचारी संक्रमित मिलने से ओपीडी प्रभावित होगी।
जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 1 5
फ्रंटलाइन वर्कर्स 14 2
18 से 44 932 23
45 से 59 432 213
60 साल से ऊपर 140 181
जिले में अब तक टीकाकरण
पहली डोज लगवाई 90201
दूसरी डोज लगवाई 17875
कोट
कोरोना संक्रमण को काबू पाने के लिए टीका लगवाना जरूरी है। लोगों से अपील है कि वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका जरूर लगवाएं। विभाग के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।