फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद, 4 महिलाओं समेत 9 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल मंडी के वार्ड नंबर 12 नई मंडी में गुरुवार को जमीन पर कब्जा लेने के मामले में कब्जा धारकों व मोहल्ला वासियों में जमकर टकराव हो गया। एक कैंटर में कब्जा लेने के सामान सहित अन्य वाहनों में सवार होकर कब्जा धारकों के साथ मोहल्ला वासी भिड़ गए। जिसमें नई मंडी निवासी 4 महिलाओं सहित 9 लोगों को चोटें लगी। जिन्हें जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों व नई मंडी निवासी लोगों की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए उसके दो दर्जन साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जाखल मंडी के वार्ड नंबर 12 नई मंडी में शिव दुर्गा हनुमान मंदिर के साथ करीब 200 फीट चौड़ी रिहायशी क्षेत्र बना हुआ है। गुरुवार सुबह 11 बजे एक कैंटर सहित अन्य वाहनों में सवार होकर आए दो दर्जन से भी अधिक बदमाश किस्म के लोगों ने इस जगह के बीचों बीच कब्जा कार्रवाई शुरू कर दी। इसे देखते ही वहां रह रहे लोगों ने विरोध किया। यह विरोध आपसी झगड़े में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के अंदर टकराव इतना बढ़ गया कि वह लोगों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए।
मारपीट में मोहल्ला वासी सलोनी, बीवराज, स्वीटी रानी, वर्षा रानी के अलावा शाम लाल गोयल ,धर्मपाल गोयल, चेतन गुलाटी, लीलू राम, जोनी घायल हो गए। लोगों का गुस्सा इतना भड़क गया कि देखते ही देखते कब्जा धारक कैंटर में भरकर लाए गए सामान सहित कैंटर को वहीं छोड़कर फरार होने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस के सामने ही कब्जा धारक लोग फरार होन गए। कब्जा धारकों ने फरार होते समय जिस तेजी के साथ कार भगाई उससे कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई। वहीं उनकी कार की चपेट में आए कई बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया व उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि टोहाना डीएसपी बिरम सिंह को मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

डीएसपी बिरम सिंह को लोगों ने बताया कि वह जिस जगह पर रह रहे हैं यह करीब 100 साल पहले बनी हुई है। अब इस जगह पर कुछ लोग आकर जबरन कब्जा कर रहे हैं जो कि सरासर गलत है। मामले को लेकर डीएसपी ने कहा जिन लोगों को चोट लगी है, उनका मेडिकल करवाया जाएगा। जिन लोगों ने यह कार्रवाई की है उनके खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
बताया जाता है कि जाखल मंडी निवासी ईश्वरचंद ने भूना के पवन कुमार को 1200 गज कि यह जमीन कुछ दिन पहले बेची है। जिसके बाद अब जमीन पर कब्जा करने के लिए उक्त लोग कैंटर में कब्जे का सामान लेकर व अन्य लोगों के साथ यहां पर पहुंचे थे। जिसमें अनेक लोग पंजाब से जुड़े हुए हैं। थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस मामले में नई मंडी निवासी घायल लोगों के ब्यानों व उनकी शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद कर उसके दो दर्जन साथियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 447 व 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें