अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमला और 40 जवानों की शहादत के बाद जिलेभर में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन पूरे फतेहाबाद जिले में लोगों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान व आतंकवाद के खिलाफ धरने-प्रदर्शन कर पुतले फूंके। इतना ही नहीं, फतेहाबाद के सभी मुख्य बाजारों के दुकानदारों ने दुकानें बंद शहर में रोष मार्च निकाले और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
फतेहाबाद में शनिवार को चार मरला कॉलोनी, पालिका मार्केट, थाना रोड़, अनाजमंडी आदि बाजार पूरी तरह बंद रहे। इसके अलावा निकटवर्ती गांव बीघड़ के दुकानदारों ने भी शनिवार को बस स्टैंड पर स्थित बाजार को बंद कर भारतीय सेना के प्रति अपने समर्थन को दिखाया। उधर रतिया, टोहाना और भट्टू में भी शनिवार को आतंकी हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन व श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गई।
वार्ड नंबर-4 के पार्षद विरेन्द्र एडवोकेट के नेतृत्व में शनिवार को वार्ड के लोगों ने माजरा रोड, जवाहर चौक, थाना रोड, फव्वारा चौक, जीटी रोड, पुराना बस स्टैंड व भूना मोड़ पर जोरदार रोष प्रदर्शन करके पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए गए। विरेन्द्र एडवोकेट ने मांग की कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इस अवसर पर लवली, जयगोपाल चांदना, रमन, भोलू, जोनी, विकास गांधी, हनी, हरीश, किशू, दिनेश सोनी, सुरेश, विकास, मोनू, हार्दिक, रवि, शीलू सहित अनेक दुकानदार मौजूद थे। शनिवार सुबह ही पालिका मार्केट स्थित मोबाइल मार्केट के सदस्यों ने भी पुलवामा हमले को लेकर 12 बजे तक अपनी दुकानों को बंद रखा। दुकानदारों ने लालबत्ती चौक तक प्रदर्शन किया व यहां पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस अवसर पर मार्केट के प्रधान आरके मदान, उपप्रधान मुकेश नारंग, गौरव खुराना, कपिल रहेजा, दीपक कुमार, मोनू, रजत व विनोद शर्मा सहित अनेक मोबाइल विक्रेता मौजूद थे।
मंडी परिसर में हुई श्रद्धांजलि सभा
फतेहाबाद अनाजमंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष मुंजाल की अध्यक्षता में मंडी परिसर में शहीदों की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी आढ़तियों व पेस्टीसाइड यूनियन के सदस्यों सहित मजदूरों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिवंगत सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इससे पूर्व सभी आढ़तियों ने शहर में एक रोष मार्च निकालकर इस दिल दहलाने वाली घटना पर विरोध जताया। थाना रोड व चार मरला कॉलोनी के दुकानदारों ने भी शनिवार को दुकानें बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी व आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर दुकानदार चमन दीप, नरेश कुमार, जगदीश तनेजा, पवन, सुशील कुमार, रमन मौजूद थे।
शहीद हुए शूरवीरों को श्रद्धांजलि दी
शुक्रवार देर शाम स्वर्णकार सभा फतेहाबाद की ओर से सोनी धर्मशाला में पुलवामा में शहीद हुए शूरवीरों को श्रद्धांजलि दे गई। इस मौके पर स्वर्णकार सभा के प्रधान राजेन्द्र वर्मा, सचिव भूपेंद्र सोनी, पूर्व प्रधान बन्टी सहदेवड़ा, रोहताश सोनी, बबलू भामा, विजय सोनी, हनुमान सोनी, कृष्ण सोनी, बजरंग सोनी सहित अनेक स्वर्ण बंधु मौजूद थे।
स्कूल की छुट्टी के बाद हाथों में शहीदों की तस्वीरें लेकर कैंडल मार्च पर निकले आर्यभट्ट स्कूल के बच्चे
पुलवामा हमले के बाद स्कूली बच्चों में भी पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से की लहर साफ तौर पर देखी जा सकती है। शनिवार को स्थानीय आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर इस हमले के विरोध व शहीद सिपाहियों की आत्मिक शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर सुमन मिड्डा की अगुवाई में निकाले गए इस कैंडल मार्च में आर्यभट्ट स्कूल के विद्यार्थियों व स्टाफ के परिजन भी शामिल थे।
गांव बीघड़ में भी दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें, सरकार से की ईंट का जवाब पत्थर से देने की मांग
फतेहाबाद । कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शनिवार को निकटवर्ती गांव बीघड़ में भी दुकानदारों में रोष देखने को मिला। बीघड़ के दुकानदारों ने शनिवार सुबह ही इस आतंकी हमले के खिलाफ बंद का एलान कर दिया और दुकानें बंद कर गांव के बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। गुस्साए दुकानदारों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
-----------------------------
हंस कॉलोनी के निवासियों ने पुलवामा हमले पर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्थानीय हंस कालोनी के लोगों ने पुलवामा हमले के विरोध में शनिवार को भट्टू रोड बाईपास पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। पुतला फूंकते हुए लोगों ने इमरान खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इमरान खान के पुतले पर जूतों और लाठियों की बरसात करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं में जबरदस्त आक्रोश दिखा और मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत के सरपंच संजय रूखाया ने सरकार से मांग करते हुए अपील की है कि 40 जवानों की शहादत का बदला 4 हजार आतंकवादियों को मौत की नींद सुला कर लिया जाए। सरपंच संजय ने कहा कि राजनीति अब बंद कर देनी चाहिए और पाकिस्तान को उसी के देश में घुसकर सबक सिखाने का समय अब आ चुका है। सरपंच और मौके पर मौजूद लोगों ने शहीद जवानों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सरपंच संजय रुखाया के साथ पृथ्वी सिंह, कालीचरण, डॉ विनोद शर्मा, रामनिवास, कापूरा सिंह, रोहित व मोनू सहित दर्जनों की संख्या में युवा प्रदर्शनकारी शामिल रहे।
---------------------------
भट्टू में मंडी बंद कर निकाला रोष मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शनिवार को भट्टू क्षेत्र में जमकर आक्रोश फूटा। कामरेड विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में भट्टूमण्डी में लोगों ने अपनी- अपनी दुकानें बंद करके पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोष प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। कामरेड विष्णुदत शर्मा ने आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसमें देश के लोग सभी धर्मों व जातियों से उपर उठकर एक साथ आना होगा। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जो सैनिक शहीद हुए है उनकों पूरा देश नमन करता है। उन्होंने भगवान से दुआ करते हुए वीर शहीदों की आत्माओं को शांति देने और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। सतलुज पब्लिक स्कूल के विधार्थियों ने शहर में रोष मार्च निकाला। इस रोष मार्च में सरपंच बंसीलाल, नया सवेरा नई उम्मीद संस्था के चेयरमैन मनोज गुज्जर, अध्यक्ष चरणजीत खाबडिय़ां, अजीत माचरा, कांग्रेस व्यापार सैल खंड प्रधान गौतम राठौड़, ओमप्रकाश, सुरजीत सिंह, मंगल सिंह, रजत सिंगला, व्यापार मंडल पूर्व प्रधान दिनेश गुप्ता, पुरषोतम सहित अनेक लोगों ने रोष मार्च में भाग लेकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।