फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो में शिकायत देकर कोर्ट के आदेश न मानने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां।
ढ़ाबीखुर्द निवासी रमेश कुमार पुत्र गंगाबिशन ने सीएम विंडो में शिकायत देकर पंचायती अधिकारियों द्वारा कोर्ट के आदेश न मानने व पंचायती जमीन खाली न करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत में बताया कि ढ़ाबीखुर्द में धर्मा ने गांव में पंचायती भूमि पर कब्जा कर रखा है। अदालत द्वारा इस भूमि को खाली करवाने के लिए 31 जनवरी 2017 को आदेश दिए थे। बीडीपीओ ने 8 महीने तक कोर्ट का फैसला होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि 1 माह में यह भूमि खाली करवाई जाये। लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। शिकायत कर्ता ने बताया कि 20 सितंबर 2017 को सीएम विंडो में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई। सीएम विंडो में दोबारा पंचायत अधिकारियों से कार्रवाई करने के लिए जवाब मांगा तो उसमें धर्मा ने डीसी कोर्ट से स्टे ले लिया और उस स्टे को डीसी कोर्ट ने 21 दिसंबर 2017 को खारिज कर दिया। लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें